बरेली समेत आसपास के जिलों में मौसम में लगातार बदलाव जारी है। बारिश के बाद सोमवार को धूप खिली तो लोगों को राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार को फिर घना कोहरा छा गया। दोपहर 12 बजे के बाद भी धूप नहीं निकली। फाल्गुन माह शुरू हुए दो दिन हो चुके हैं और ठंड ने एक बार फिर अपना असर दिखाया। बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले में भी कोहरा छाया रहा।
बरेली में सप्ताहभर से कोहरा, शीतलहर, बारिश सह रहे शहरवासियों को सोमवार को चटक धूप ने काफी राहत पहुंचाई थी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। तराई के पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में भी मौसम ने करवट ली। सुबह से ही कोहरा छा गया। इसके चलते ठंड फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बरेली अगले तीन दिन तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
रात के तापमान में होगी गिरावट
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, रात के तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट के साथ ही घना कोहरा छा सकता है। पांच फरवरी से हवा की गति बढ़ने से कोहरा के घनत्व में कमी आएगी। सर्द हवा और ठंड से भी राहत का अनुमान है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 23 डिग्री और न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.