दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को देखने को मिला। ऐसे में तड़के सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और मौसम खुशनुमा हो गया है। सुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा जमाया था। तेज हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। ऐसे में लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। हालांकि, सुबह के समय दफ्तर जाते समय लोग अपने आप को भीगने से बचाते हुए दिखाई दिए। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के नरेला, बावाना और एनसीआर के गाजियाबाद, दादरी, ग्रेटर नोएडा, बल्लभगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और हल्की गरज, बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार जताए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.