निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई है। एक ओर लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है, तो दूसरी ओर वर्षों से लंबित समस्याओं और अधूरे विकास कार्यों को लेकर लोगों में निराशा भी साफ़ झलक रही है। जनता इस बार उम्मीद और सवाल दोनों के साथ अपने प्रतिनिधि चुनने की तैयारी में है। वार्ड नंबर-17 के अंतर्गत संत जोन्स स्कूल के पास मुख्य सड़क पर जलजमाव एक बड़ी समस्या है। इससे स्कूल के बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। क्षेत्र में कचरे का उठाव भी समय पर नहीं होता है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को दुर्गंध आती है। मिशन चौक की ओर से प्लाजा जाने वाली सड़क के किनारे खुली नालियाँ हैं। बारिश के दिनों में सड़क और नाली में कोई अंतर नहीं रह जाता है। दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। स्ट्रीट लाइट भी ख़राब पड़ी हैं। वार्ड नंबर-18 के लोहरा कोचा के अभिषेक महतो ने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या प्रमुख है। सप्लाई का पानी जो क्षेत्र के लोगों को मिलता है, वह पीने योग्य भी नहीं होता है। कई हिस्सों में तो पाइपलाइन भी नहीं बिछी है। गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत होती है। कचहरी रोड के प्रणव मिश्रा ने कहा कि हलधर प्रेस के आसपास का इलाका बरसात के दिनों में हर साल डूब जाता है। इस क्षेत्र में समुचित ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण आज के समय की मुख्य मांग है। वार्ड की निवर्तमान पार्षद आशा गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सदर, जयपाल सिंह स्टेडियम, वेंडर मार्केट की सौगात मिली है। क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण मुख्य मांग है। महिला 8078 10 साल में जो काम हुए: ईस्ट जेल रोड में सामुदायिक भवन, बालकृष्ण रोड में नाली, कई क्षेत्रों में मिनी डीप बोरवेल लगा। महिला 6656 10 साल में जो काम हुए: कई क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराया गया। सप्लाई पानी का कनेक्शन क्षेत्र के लोगों को मिला, सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। ये काम बचे रह गए: नाली निर्माण, पानी की सप्लाई नहीं पहुंची है। स्ट्रीट लाइट ख़राब पड़ी हैं। क्षेत्र: लालपुर चौक, मिशन चौक, डंगराटोली, पुरुलिया रोड, संत अन्ना स्कूल रोड। पुरुष 7870 नाली से गुज़रता पानी का पाइप। पुरुष 6739 वोटर: 15948 वोटर: 13395 वार्ड 18 वार्ड 17 वार्ड स्कैन किल्लत होती है। कचहरी रोड के प्रणव मिश्रा ने कहा कि हलधर प्रेस के आसपास का इलाका बरसात के दिनों में हर साल डूब जाता है। इस क्षेत्र में समुचित ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण आज के समय की मुख्य मांग है। वार्ड की निवर्तमान पार्षद आशा गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सदर, जयपाल सिंह स्टेडियम, वेंडर मार्केट की सौगात मिली है। क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण मुख्य मांग है। ये काम बचे रह गए: अमृत जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई है लेकिन पानी का कनेक्शन नहीं मिला है। क्षेत्र: लालपुर, कचहरी, लोहरा कोचा, थड़पखना, सर्कुलर रोड, जयपाल सिंह स्टेडियम, सिविल कोर्ट, बालकृष्णा रोड, श्रद्धानंद रोड।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.