{“_id”:”69792703b761985fbb002f46″,”slug”:”walking-with-earphones-proved-costly-resulting-in-loss-of-life-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14940-2026-01-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad News: कान में लीड लगाकर चलना पड़ा भारी, गंवानी पड़ी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र स्थित बेहटा रेलवे फाटक के पास मंगलवार को कान में लीड लगाकर जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक बागपत के भगोट गांव का रहने वाला इजहार मंसूर (22) था। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया। वहीं शुरुआती जांच में युवक के दोस्त से मिलने जाने की बात सामने आई है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि इजहार मंसूर अपने मूल गांव में ही ईंट भट्टे पर परिवार के साथ मजदूरी करता है। हादसे की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तब स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक के किनारे कान में लीड लगाकर चल रहा था। ट्रेन के चालक ने हॉर्न भी दिया लेकिन युवक नहीं हटा और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब युवक के मोबाइल पर परिजनों की कॉल आई तब शिनाख्त हुई। युवक के पिता इस्लाम मंजूर ने पुलिस को बताया कि इजहार की कुछ माह पूर्व ही बिहार की रहने वाली शकीना से शादी हुई थी। मंगलवार को वह रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी अपने दोस्त से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। एसीपी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।