पाकिस्तान सरकार ने 7 भारतीय नागरिकों को रिहा कर भारत वापस भेजने का आदेश जारी किया है। यह आदेश पंजाब सरकार (पाकिस्तान) के गृह विभाग द्वारा जारी किया गया। आदेश के अनुसार, ये सभी भारतीय कैदी 31 जनवरी यानी आज अटारी वाघा बॉर्डर, लाहौर के रास्ते भारत को सौंपे जाएंगे। दस्तावेज में बताया गया है कि यह फैसला पाकिस्तान के गृह मंत्रालय और नारकोटिक्स कंट्रोल मंत्रालय, इस्लामाबाद द्वारा लिया गया है। भारतीय सरकार द्वारा इन कैदियों की नागरिकता की पुष्टि हो चुकी है और सभी कैदी अपनी सजा की अवधि पूरी कर चुके हैं। रिहा होने वाले कैदियों में चंदर सिंह उर्फ छिंदर सिंह, गुरमीत सिंह उर्फ गुरमेज सिंह, जोगिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, विशाल, रतन पाल और सुनील अडे उर्फ प्रसंजीत शामिल हैं। ये सभी फिलहाल सेंट्रल जेल लाहौर में बंद थे। वाघा बॉर्डर पर आज भारत को सौंपे जाएंगे आदेश में जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कानूनी और कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैदियों को वाघा बॉर्डर लाया जाए। वहां उन्हें इमिग्रेशन अधिकारियों को आज सौंपा जाएगा।
इस फैसले को मानवीय आधार पर उठाया गया कदम माना जा रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच सकारात्मक संदेश जाने की उम्मीद है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.