Haryana Vidhayak Buffalo: बेगूसराय में आयोजित बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो में हरियाणा से आया ‘विधायक’ भैंसा लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है. 15 करोड़ की कमाई की बात सुनकर मेले में इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है. देखिए रिपोर्ट
15 करोड़ की कीमत या कमाई का दावा
मेले में पहुंचे अमन कुमार गौतम ने बताया कि उन्होंने सुना था कि यह भैंसा 15 करोड़ रुपए का है. इसलिए वे इसे देखने आए हैं. हालांकि भैंसे के मालिक ने इस लड़के को बातचीत में स्पष्ट किया कि 15 करोड़ इसकी कीमत नहीं. बल्कि इसके सीमेन बेचकर की गई कुल कमाई है. हालांकि लोकल 18 के कैमरे पर कुछ भी कहने से इसके मालिक ने इंकार कर दिया, लेकिन चर्चा ने इसे सुर्खियों में ला दिया है.
बेहतरीन ब्रीड और खासियत
लोकल 18 से बातचीत में ‘विधायक’ भैंसे के निजी डॉ .अनिल सिंह ने बताया कि फिलहाल उसे हल्का बुखार है. इसलिए विशेष देखभाल की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह बेहतरीन मुर्रा ब्रीड का भैंसा है. इसकी मां रोज 24 लीटर से ज्यादा दूध देती थी, जो इसकी जेनेटिक क्वालिटी को दर्शाता है. मजबूत कद-काठी, चमकदार काला शरीर और शानदार बनावट इसे अलग पहचान देते हैं. मेले में जहां भी यह भैंसा खड़ा होता है. वहां लोगों की भीड़ लग जाती है. कोई इसकी कीमत जानना चाहता है तो कोई इसकी नस्ल के बारे में पूछ रहा है. कुल मिलाकर ‘विधायक’ भैंसा इस बार के कृषि मेले का सबसे चर्चित चेहरा बन चुका है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.