{“_id”:”69621fbe4d54fbe7f40ad658″,”slug”:”video-rakesh-singha-said-that-if-the-pending-issues-are-not-resolved-soon-the-project-work-will-be-stopped-on-march-6-2026-01-10″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”राकेश सिंघा बोले- जल्द लंबित समस्याएं नहीं सुलझीं तो 6 मार्च को बंद करेंगे परियोजना का काम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कई साल से लूहरी परियोजना प्रभावित रोजगार, फसलों को हुए नुकसान और घरों में आई दरारों के मुआवजे को तरस रहे हैं। प्रभावितों की सरकार, प्रशासन और परियोजना प्रबंधन कोई सुध नहीं ले रहे। यदि जल्द लंबित समस्याएं नहीं सुलझीं तो 6 मार्च को परियोजना का कार्य बंद किया जाएगा। यह बात भद्राश में आयोजित बैठक में किसान सभा राज्य महासचिव राकेश सिंघा ने कही। शनिवार को हिमाचल किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी की बैठक भद्राश में किसान सभा राज्य महासचिव राकेश सिंघा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में परियोजना प्रभावित किसानों के मुद्दों पर चर्चा की गई और 19 जनवरी को शिमला में सचिवालय के बाहर होने वाले प्रदर्शन को लेकर आगामी रणनीति तैयार की। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए किसान सभा राज्य महासचिव राकेश सिंघा और किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद ने कहा कि लूहरी परियोजना के बनने से प्रभावित पंचायतों के किसानों को जो उम्मीद थी, उस पर यह परियोजना खरी नहीं उतर पाई है, जिसके लिए प्रदेश सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम जिम्मेवार हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण में जिन परिवारों ने अपनी जमीन दी है, उनमें से आज भी 128 परिवार ऐसे हैं, जिनको अभी तक एकमुश्त राशि और रोजगार नहीं मिला है। परियोजना के निर्माण से धूल से फसल के नुकसान का मुआवजा अभी तक केवल देलठ, नीरथ, फाटी निथर में वर्ष 2021-22 का ही दिया गया है, बाकी का अभी तक दिया नहीं गया है। यूनियन ने चेताया है कि यदि समय पर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 6 मार्च से परियोजना का कार्य बंद किया जाएगा। इस मौके पर कृष्णा राणा, प्रेम चौहान, रणजीत, हरदयाल, हरीश, कपूर, कमलेश, चंपा, हीरा देवी, रेखा, अशोक, काकू कश्यप, जोगिंद्र, कृष्ण, चमन, देवेंद्र, ऋषि, नरेश, वीरेंद्र, सीमा और अंकुश सहित कई अन्य मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.