नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चमेर बांध गांव में बीते दिन महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दर्जनों लोग लाठी-डंडों से महिलाओं पर हमला कर रहे हैं और गाली-गलौज करते हुए धमकियां भी दे रहे हैं।
अनुसूचित जाति की पीड़िता मनीता ने चकरघट्टा थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि गांव के दबंगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें धमकाया गया कि यदि घटना की शिकायत थाने में की तो जान से मार दिया जाएगा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.