छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) के कोर एरिया में निजी वाहन में सवार 4 हथियारबंद युवकों के फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना से वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश है और टाइगर रिजर्व की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है
वायरल वीडियो में युवक हथियारों से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना मुंगेली जिले के लोरमी स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व की है, जो छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व में से एक है। घटना के बाद बैरियर गार्ड को भी हटा दिया गया है।
3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
वन विभाग ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजीत दास (26 वर्ष), अनिकेत मौर्य (27 वर्ष) और विक्रांत वैष्णव (36 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पास से दो एयर राइफल और एक टाटा सफारी वाहन जब्त किया गया है।
बैरियर गार्ड को भी हटाया गया
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद एक बैरियर गार्ड को हटा दिया गया है, जबकि एक रेंजर को नोटिस जारी किया गया है।
हथियार लेकर कैसे घुसे, इसकी जांच होगी
पूरे मामले में अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। यह जांच का विषय है कि हथियारबंद युवक एटीआर के कोर एरिया में हथियारों के साथ कैसे प्रवेश कर गए और उनकी जांच क्यों नहीं की गई। जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.