दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार रुचि तिवारी पर कथित हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब उनका बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कवर करने पहुंचीं तो भीड़ ने नाम और जाति पूछने के बाद उन्हें घेर लिया और मारपीट की। रुचि ने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, बीते दिन यूजीसी के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान नोंकझोंक का मामला सामने आया था। इसे पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अब इस मामले में रुचि तिवारी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘मैं एक जर्नलिस्ट हूं, जो प्रोटेस्ट कवर करने वहां गई थी। मीडिया वालों में से एक ने मेरा ध्यान खींचने के लिए मेरा नाम लिया। मैं उनके पास गई, फिर उन्होंने मेरा पूरा नाम और जाति पूछी। उन्होंने कुछ लोगों को इशारा किया और पूरी भीड़ मेरी तरफ आई और मुझ पर हमला कर दिया।’
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.