बनारस में इस सीजन का सबसे गर्म दिन शुक्रवार को रहा। वहीं प्रदेश का सबसे गर्म शहर भी बना। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है। वायुगति में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। वर्तमान एक सप्ताह में मौसम तंत्र नहीं है। आगामी एक सप्ताह में शुष्क बना रहने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके अलावा शुरुआती 4 दिनों में 20-30 किमी/घंटा की गति से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.