Varanasi News in Hindi: बड़ागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर में हाईस्कूल के छात्र समीर सिंह की गोली मारकर हुई हत्या और रामू यादव, अभिषेक यादव पर जानलेवा हमले के मामले में हमलावरों की पहचान को लेकर गोमती जोन पुलिस की 10 टीमें लगी हुई हैं। डीसीपी गोमती, एडीसीपी और एसीपी ने दूसरे दिन भी बड़ागांव थाने में कैंप किया। रसूलपुर, इंदरपुर समेत आसपास क्षेत्रों के 40 लोगों से पूछताछ की। तफ्तीश में सामने आया कि रामू और अभिषेक यादव का मिट्टी खनन और उठान का कार्य रहा है। मिट्टी खनन को लेकर क्षेत्र के कुछ मनबढ़ों से विवाद भी रहा है। पुलिस की टीम इन बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.