धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरमंडल में एक युवक के साथ अमानवीय मारपीट का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक के हाथ रस्सी से बांधकर उसे डंडों और मोटी रस्सी से बेरहमी से पीटा गया, जबकि मौके पर मौजूद कुछ लोग मूकदर्शक बनकर यह पूरा तमाशा देखते रहे। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, मारपीट का शिकार बने युवक का नाम दीपक मारू बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक का गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे पकड़कर रस्सी से बांधा गया और बेरहमी से पीटा गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस मामले में मारपीट करने वाले मांगीलाल मारू द्वारा ही युवक दीपक के खिलाफ राजोद थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। जबकि वायरल वीडियो में युवक के साथ हो रही बर्बरता साफ तौर पर दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें- शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का बड़ा बयान, बोले- गंगा स्नान रोका तो टकराव स्वाभाविक
मामले को लेकर राजोद थाना प्रभारी राम सिंह राठौड़ ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई स्पष्ट शिकायत सामने नहीं आई है। वीडियो अभी संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में युवक के साथ किसलिए मारपीट की गई और किया कारण रहा इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
मारपीट करते लोग
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.