अमेरिका की ओर से भारत के दवा उद्योग पर लगाए गए 18 फीसदी टैरिफ का हिमाचल के उद्योगों पर असर नहीं पड़ा है। हिमाचल से एक द्योग ही अमेरिका को जेनेरिक दवा का निर्यात करते हैं। कुल सप्लाई की दो फीसदी दवा यहां से सप्लाई होती है। देश की 9 कंपनियां यूएसए में पहले से ही स्थापित हैं। भारत से केवल 40 फीसदी जेनेरिक दवाएं यूएसए को सप्लाई होती है। हैदराबाद की एक कंपनी से सबसे ज्यादा जेनेरिक दवा यूएसए को सप्लाई होती है। भारत पर इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडन और ट्रंप के पिछले कार्यकाल में दवा पर टैरिफ शून्य था।
ट्रंप के इस कार्यकाल में पहले 50 और 100 फीसदी टैरिफ की अफवाहें तो उड़ीं लेकिन फार्मा उद्योग पर इसे लागू नहीं किया गया। अब 18 फीसदी लागू होने की घोषणा हुई है। इससे हिमाचल की एक कंपनी यूनिकेम से यूएस को जेनेरिक दवाई जाती हैं, लेकिन यूनिकेम कंपनी के हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों में भी प्लांट स्थापित हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.