बाड़मेर शहर के अम्बर कॉम्पलेक्स के नीचे संचालित जय हिंद होटल के बैनर पर सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर लगाने और नॉनवेज दुकान को लेकर बंजरग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। दुकानदार के साथ हुई बहसबाजी हो गई। होटल के आगे लगे पोस्टरों को हटाया गया।
बंजरग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नॉनवेज दुकान मंदिर और स्कूलों में पास है। वहीं दुकान पर सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर को बर्दाश्त नहीं करेंगे। दुकान नहीं हटाई तो जरूरत पड़ी तो दुकान को आग लगानी पड़ी तो आग भी लगाएंगे। वहीं दुकानदार का कहना है मैंने परमिशन लेकर होटल लगाई है। सुभाषचंद्र जी हमारे भी आदर्श है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया।
दरअसल, बाड़मेर शहर के रेलवे स्टेशन के पास अम्बर कॉम्पलेक्स बना हुआ है। उसके नीचे जय हिंद होटल नॉनवेज की संचालित हो रही है। उस होटल के नाम के साथ में सुभाषचंद्र बोस (नेताजी) का फोटो भी लगा हुआ था। बीजेपी और बंजरग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जैन मंदिर के पदाधिकारियों और आसपास के दुकानदारों ने इस नॉनवेज होटल को लेकर आपत्तियां दर्ज करवाई है। इसके बावजूद यह होटल संचालित हो रही है। बावजूद इसके होटल को नहीं हटाया गया।
गुरुवार दोपहर के समय में बीजेपी और बंजरग दल कार्यकर्ता होटल के आगे पहुंचे। बंद करने की मांग करने लगें। इस दौरान दुकानदार कमल भैरवानी और कार्यकर्ता देवाराम के साथ बहस हो गई। कार्यकर्ताओं ने पोस्टर को फाड़कर हटाया गया।
बीजेपी युवा मोर्चा और बंजरग दल के देवाराम ने बताया- जय हिंद नाम से मीट की होटल है। सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर लगी हुई है। पहला विरोध तस्वीर को लेकर है। स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि पीछे मंदिर है और हमारा आना-जाना दुश्वार हो गया है। तब लोगों ने कहा कि इस होटल को यहां से हटाया जाए। लोगों और मंदिर कमेटी ने भी प्रशासन को ज्ञापन दिया। लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, तब मजबूरन हमें यहां पर आना पड़ा। हमने सुभाषचंद्र की फोटो को फाड़कर वहां से हटाए गए।
हंगामें के बाद बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा।
होटल संचालक कमल भैरवानी का कहना है कि यह सब झूठ बोल रहे है। मेरे पास नॉनवेज का काम भी नहीं है। अड्डे बेच रहा हूं। व्यक्ति विशेष अपनी दुश्मनी निकाले के लिए हंगामा कर रहे है। कॉलोनी वाले कोई पक्ष में नहीं है। फर्जी साइन किए गए है। मैंने आयुक्त को भी परमिशन दिखा दी। पास में शराब के ठेके, सामने ठेले पर अड्डे बिक रहा है। उनसे उनको दिक्कत नहीं है। मेरे से दुश्मनी निकालने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। सुभाषचंद्र बोस फीडर फाइटर है। सबके लिए आदर्श है। होटल पर आकर जबरदस्ती पोस्टर फाड़े गए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.