अमरोहा के पचोकरा गांव में बुधवार दोपहर महिला की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। हालात को देखते हुए पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है।
Trending Videos
2 of 5
अमरोहा में रूबी की हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण
– फोटो : संवाद
खुद एसपी भी गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि महिला दावत से लौटकर घर जा रही थी। तभी घर के पास दूसरी बिरादरी के एक युवक ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसने अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
3 of 5
अमरोहा में रूबी की हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण
– फोटो : संवाद
इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला। हत्या की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। गुस्साए ग्रामीण आरोपी के घर की ओर बढ़ने लगे।
4 of 5
अमरोहा में रूबी की हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण
– फोटो : संवाद
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त फोर्स बुला ली। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने खुद को घर में बंद कर लिया है। आक्रोशित लोग उसे पुलिस के हवाले करने की मांग पर अड़े रहे, जिससे माहौल और गरमा गया। स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते फिलहाल शव को मौके से नहीं उठाया जा सका है।
5 of 5
अमरोहा में रूबी की हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण
– फोटो : संवाद
पुलिस अधिकारी लगातार लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।