Weather Update: कोहरे की सफेद चादर में कैद हुए कई जिले, दृश्यता शून्य होने से थमी रफ्तार; बस और बाइक की भिड़ंत
कानपुर मंडल में मौसम के मिजाज ने मंगलवार को अचानक ऐसी करवट बदली कि लोग दंग रह गए। मार्च के महीने में दिसंबर जैसी कड़कड़ाती ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर इतना जबरदस्त था कि हाईवे पर चंद कदम की दूरी का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसके चलते वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा।

2 of 8
kannauj weather update
– फोटो : amar ujala
कन्नौज: कोहरे के चलते सड़क हादसा
कोहरे का सबसे घातक असर कन्नौज में देखने को मिला, जहां घने कोहरे के कारण एक मोटरसाइकिल और स्कूली बस (मैजिक) में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से घायल को 100 शैया अस्पताल, छिबरामऊ में भर्ती कराया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और हवा की दिशा बदलने से रात के तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण ओस की बूंदों ने घने कोहरे का रूप ले लिया। उन्होंने इसे एक सामान्य मौसमी प्रक्रिया करार दिया है।

3 of 8
farrukhabad weather update
– फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद: परीक्षार्थियों की बढ़ी मुश्किलें
फर्रुखाबाद में मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट बदल ली। सुबह से दिसंबर की तरह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। चंद कदम की दूरी का कुछ नजर नहीं आ रहा था। सुबह यूपी बोर्ड की परीक्षा होने के कारण छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे और हल्की ठंड के बीच परीक्षार्थी ठिठुरते हुए केंद्रों तक पहुंचे।

4 of 8
chitrakoot weather update
– फोटो : amar ujala
चित्रकूट: अचानक बदला मौसम का मिजाज
चित्रकूट में भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य सड़कों पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों को दिन के उजाले में भी अपने वाहनों की हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर रेंगने को मजबूर होना पड़ा। कोहरे के साथ ही ठंडी हवाओं ने भी दस्तक दी, जिससे सुबह के समय हल्की ठंडक का अहसास हुआ।

5 of 8
auraiya weather update
– फोटो : amar ujala
औरैया: कोहरे की सफेद चादर ने बढ़ाई मुसीबत
औरैया में मंगलवार की सुबह लोग उस समय हैरान रह गए जब मार्च के महीने में दिसंबर जैसी कड़ाके की सर्दी का मंजर देखने को मिला। मौसम ने अचानक करवट बदली और पूरा जिला घने कोहरे की सफेद चादर में कैद हो गया। सुबह की शुरुआत इतने घने कोहरे के साथ हुई कि दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई। इसके चलते वाहन चालकों को मजबूरन अपने वाहनों की हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा।
About the Author
Related
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.