Azamgarh News: जिले में तीन दिन से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर लगातार जारी है। सर्द पछुआ हवाओं और कोहरे के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार की तरह बुधवार और बृहस्पतिवार को भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीते पांच साल के आंकड़ों के देखें तो बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान भी सबसे कम रहा।

2 of 13
शीतलहर और ठंड के बीच बेजुबान भी खोज रहे आग।
– फोटो : संवाद
2022 में जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं, न्यूनतम तापमान 2022 में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह से बृहस्पतिवार को अबतक पांच वर्षों में अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस कम हो कर 14.8 दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज करते हुए पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

3 of 13
ठंड से बचने को आग तापते लोग।
– फोटो : संवाद
बुधवार को तो अयोध्या के साथ आजमगढ़ प्रदेश के सबसे ठंडे जिलों में शामिल रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। कोहरे का असर यह रहा कि सुबह 10 बजे तक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही लगभग नगण्य रही। लोगों को दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

4 of 13
भीषण ठंड के बीच आग तापते लोग।
– फोटो : अमर उजाला
पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2022 में आठ जनवरी को ठंड का असर अधिक रहा था, जब अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि इस वर्ष ठंड ने सभी पुराने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार से बृहस्पतिवार तक लगातार न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। हाल यह है कि दिन में हल्की धूप निकल जा रही है, जिसके चलते शाम को अंधेरा होते ही कोहरा शुरू हो जा रहा है।

5 of 13
आजमगढ़ में घना कोहरा।
– फोटो : अमर उजाला
हालात यह हैं कि दिन में थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकल भी जाती है, लेकिन शाम ढलते ही फिर से कोहरा छाने लगता है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे के बाद कुछ समय के लिए आसमान साफ हुआ और हल्की धूप दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.