यूपी की टीचर की बिहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अररिया जिले के खाबदा कन्हैली मध्य विद्यालय की टीचर शिवानी कुमारी (28) को बदमाशों ने स्कूल जाने के दौरान गोली मारी है।
खेत में काम रहे किसान सुधीर यादव ने बताया कि वो स्कूटी से जा रही थीं। तभी बाइक से 2 लड़के आए पास से गोली मारी और भाग गए। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद मैंने आसपास के लोगों को बुलाया और सदर अस्पताल लेकर आया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
शिवानी कुमारी कुछ महीने पहले ही इस स्कूल में नियोजित शिक्षिका के रूप में पदस्थापित हुई थीं। वे उत्तर प्रदेश के किसी जिले की निवासी थीं और किराए के मकान में रहकर नरपतगंज में नौकरी कर रही थीं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.