दिशा की बैठक में फोन रिसीव नहीं करने की शिकायत के बाद भी अफसरों की कार्यप्रणाली नहीं बदली। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से 12 बजे बीच फोन करने पर जिले के आला अफसरों ने कॉल रिसीव नहीं की। यही नहीं किसी भी अधिकारी ने काॅल बैक करके फोन करने की वजह जानने की जहमत नहीं उठाई।
जिले के अधिकारी सीयूजी नंबर पर आने वाले फोन नहीं उठाते हैं। यह शिकायत आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियाें की थी। दिशा की बैठक में इस मुद्दे को उठाया जा चुका है। बुधवार को सर्किट हाउस में हुई विधानसभा परिषद समिति की समीक्षा बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा भी की गई।
जिसपर विधान परिषद समिति के सभापति कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि सुबह 10 से 12 बजे के बीच अधिकारी फोन जरूर उठाएं। जिले के अधिकारी सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच आम लोगों का फोन उठाते हैं या नहीं, अमर उजाला ने इसकी बृहस्पतिवार को पड़ताल की। सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच जिले के अलग-अलग अधिकारियों को काॅल की गई। लेकिन अफसराें ने फोन नहीं उठाया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.