प्रदेश में 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियों में हर जिले में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसी के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की तैयारी बैठक के बाद परीक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि जिला कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनीटरिंग के साथ ही दो फोन नंबर व ई-मेल भी शिकायत व सुझाव लेने के लिए जारी किए जाएंगे। अनुचित तरीके से पेपर प्रिंट करने, जारी करने व सोशल मीडिया पर अफवाह पर त्वरित कार्यवाही के लिए क्विक रिस्पांस टीमें तैनात की जाएंगी।
संवेदनशील, अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी के लिए टीमों का गठन और जरूरत के अनुसार एसटीएफ व एलआईयू से भी समन्वय रखा जाए। उन्होंने कहा है कि विभागों व जिला प्रशासन से समन्वय कर परीक्षा केंद्र के रूटों पर बसों का संचालन और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध, फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। विभाग व जिला स्तर के अधिकारियों की टीम बनाकर स्ट्रांग रूम की रात रैंडम जांच भी कराएं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.