हमीरपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी एवं कृषि विषय की परीक्षा कराई गईं। परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में कुल 1101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पंजीकृत 28,144 में से कुल 27,760 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए। इनमें हाईस्कूल के 14,398 और इंटरमीडिएट के 12,662 परीक्षार्थी शामिल हैं। कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी की गई।
शुक्रवार को सुबह पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा कराई गई। कुल 15,094 परीक्षार्थियों में 14,398 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी हैं। इनमें 696 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। इनमें 463 छात्र व 233 छात्राएं गैरहाजिर रहीं। इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 13,050 विद्यार्थियों में 12,662 विद्यार्थी उपस्थिति रहे। इनमें 388 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी हैं। इनमें 244 छात्र व 144 छात्राएं गैरहाजिर रहीं। वहीं, कृषि विषय में कुल 717 विद्यार्थियों में 700 परीक्षार्थी उपस्थिति रहे। 17 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं छोड़ी हैं। दोनों पालियों में कुल 1101 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे हैं।
इस दौरान डीआईओएस कार्यालय में स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा की लाइव निगरानी भी होती रही।
–
सामाजिक विज्ञान का पेपर अच्छा रहा
कक्षा 10वीं की छात्रा प्रिया ने बताया कि सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई है। सभी प्रश्न हल करके आई हूं। पेपर अच्छा गया है।
————
सभी प्रश्न किए, अच्छे मिलेंगे
10वीं की छात्रा वर्षा ने बताया कि घर में आठ घंटे पढ़ाई करती हूं। सामाजिक विज्ञान का पेपर सरल आया था। सभी प्रश्न पूरे करके आई हूं। अच्छे नंबर भी आने की आशा है।
दोनों पालियों में कुल 1101 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे हैं। सभी केंद्रों की कंट्रोल रूम से आनलाइन निगरानी की जा रही है। साथ ही सचल दल व स्टेटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी भ्रमण करते रहे।
– महेश कुमार गुप्ता, डीआईओएस
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.