उन्नाव जिले के नवाबगंज में भल्लाफार्म-असोहा मार्ग पर सरायजोगा गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था। पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। असोहा थाना क्षेत्र के कांथा गांव निवासी विशाल सिंह (22) पुत्र लखन सिंह अपने पड़ोसी सचिन सिंह (24) पुत्र वीरेंद्र सिंह के साथ बुधवार शाम को बाइक से नवाबगंज आए थे।
देर रात घर लौटते समय भल्लाफार्म-असोहा मार्ग पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सरायजोगा गांव के पास वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंबे से टकरा गई और दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय विशाल का हाथ हैंडल पर था और वही हेलमेट लगाया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वही बाइक चला रहा था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.