शहर की पीएम आवास कॉलोनी में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ युवक कॉलोनी में पहुंचे और अचानक फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।
फायरिंग की पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में आरोपी खुलेआम गोली चलाते नजर आ रहे हैं। चश्मदीदों ने बताया कि वे आग जलाकर ताप रहे थे, तभी अचानक चार राउंड फायरिंग की गई।
ये भी पढ़ें: MP: आष्टा में दो समुदायों के बीच हिंसा, भोपाल-इंदौर हाईवे जाम; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज हालात अब काबू में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस के खोखे भी मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
फिलहाल फायरिंग करने वालों की पहचान और उनके मकसद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.