भारत-अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते से भारतीय टेक्सटाइल और परिधान उद्योग को बड़ी राहत मिली है। उत्तर भारत टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन (निटमा) ने इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिकी आयात शुल्क को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने से भारत को अपने सबसे बड़े निर्यात बाजार में फिर से मजबूत प्रतिस्पर्धी बढ़त हासिल होगी।
इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू शनिवार को अमृतसर पहुंचे। बिट्टू ने कहा कि पार्टी ने ट्रेड डील के फायदों के बारे में बताने के लिए हर मंत्री को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी हैं। मेरी ड्यूटी अमृतसर में है, जहां मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी है। बिजनेसमैन, महिलाओं और युवाओं से भी बात करनी है। भाजपा और एनडीए के मंत्री इस मकसद से हर बड़े शहर का दौरा करेंगे।
उद्योग और रोजगार को मिलेगा संबल
शुल्क कटौती से घरेलू विनिर्माण क्षेत्र को तत्काल लाभ मिलने की उम्मीद है। जिन इकाइयों में उत्पादन घट गया था, वे दोबारा पूर्ण क्षमता पर लौट सकेंगी। इससे लाखों श्रमिकों की नौकरियां सुरक्षित होंगी और श्रम-प्रधान क्षेत्रों व एमएसएमई में नए रोजगार सृजित होंगे। साथ ही व्यापारिक अनिश्चितता कम होने से पीएम मित्रा पार्क जैसी योजनाओं में घरेलू और विदेशी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।
प्रमुख फायदे
- अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पाद फिर से प्रतिस्पर्धी।
- निर्यात ऑर्डरों में बढ़ोतरी की संभावना।
- उत्पादन, रोजगार और निवेश को नई गति।
100 अरब डॉलर का लक्ष्य होगा साकार
अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप जैसे प्रमुख बाजारों में बेहतर पहुंच से भारत एक भरोसेमंद वैश्विक टेक्सटाइल हब के रूप में उभरेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि 100 अरब डॉलर का टेक्सटाइल निर्यात लक्ष्य अब हासिल किया जा सकता है। निटमा ने स्पष्ट किया कि वह नीति निर्माताओं और उद्योग के साथ मिलकर इस कूटनीतिक सफलता को स्थायी औद्योगिक समृद्धि में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।
#WATCH अमृतसर, पंजाब: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “…पार्टी ने ट्रेड डील के फायदों के बारे में बताने के लिए हर मंत्री को अलग-अलग ज़िम्मेदारियां दी हैं। मेरी ड्यूटी अमृतसर में है, जहां मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी है। बिजनेसमैन, महिलाओं और युवाओं से भी बात करनी है।… pic.twitter.com/uMRO2kj5Y1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2026
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.