केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के बजट सत्र और किश्तवाड़ व उधमपुर में जारी आतंकरोधी अभियानों के बीच हो रहा यह दौरा सुरक्षा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
शाह जम्मू में प्रदेश की सुरक्षा स्थिति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे और कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, घुसपैठ रोकने के लिए बीएसएफ की ओर से सीमा पर लगाए गए नए उपकरणों का भी केंद्रीय गृह मंत्री निरीक्षण करेंगे। वे सीमा चौकियों पर जवानों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं व चुनौतियों पर बात करेंगे। बता दें कि हीरानगर और सांबा सेक्टर आतंकी घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील रहे हैं। शाह स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा रणनीति को और मजबूत बनाने पर बल देंगे।
केंद्रीय गृह सचिव ने किया था दाैरा :नई दिल्ली में हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद 14-15 जनवरी को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख तपन डेका, सीएपीएफ के प्रमुखों और अन्य एजेंसियों ने जम्मू का दौरा किया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.