ये भी पढ़ें: MP News: ‘MP में रिकॉर्ड 95 FIR, इतनी हिंदुस्तान में कहीं नहीं!’ शिवराज सिंह की रिपोर्ट पर बोले कृषि मंत्री
इसके अलावा धार के प्राचीन धारेश्वर महादेव मंदिर में धारेश्वर लोक निर्माण का भूमिपूजन, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल और लॉ कॉलेज का लोकार्पण भी किया जाएगा। साथ ही करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले अन्य विकास कार्यों की सौगात भी जिले को मिलेगी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम स्थल से लेकर हैलीपेड तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं मुख्य मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद सावित्री ठाकुर, नगरीय विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा धार जिला प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.