डॉ. मुर्दिया का आरोप है कि विक्रम भट्ट ने मोटी कमाई का लालच देकर 30 करोड़ रुपये लिए, लेकिन न फिल्म की शूटिंग पूरी हुई, न पैसा वापस किया. मई 2024 में चार फिल्मों का 47 करोड़ का एग्रीमेंट हुआ था, जिसमें बायोपिक ‘तुमको मेरी कसम’ (ईशा देओल-अनुपम खेर स्टारर) भी शामिल थी. भूपालपुरा थाने में नवंबर में दर्ज एफआईआर में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश के आरोप लगाए गए हैं. बीएनएस की धारा 318(4), 316(2), 336(3), 340(2) और 61(2) लगाई गई है.
एकाउंटेंट ने धोखाधड़ी का किया था खुलासा
धोखाधड़ी का पूरा मामला तब उजागर हुआ जब विक्रम भट्ट के ऑफिस में काम करने वाले एकाउंटेंट राकेश नारायण पाणिग्राही ने 23 अक्टूबर 2025 को उदयपुर पहुंचकर डॉ. अजय मुर्डिया से मुलाकात की. पाणिग्राही ने बताया कि भट्ट दंपत्ति, दिनेश कटारिया और जुड़े वेंडरों ने डॉक्टर की फिल्म निर्माण संबंधी अनजानगी का फायदा उठाया. आरोप के अनुसार, सभी ने मिलकर सोची-समझी साजिश के तहत करोड़ों रुपये वेंडरों को भुगतान करवाए और बाद में उन्हें मामूली कमीशन देकर बड़ी राशि अवैध रूप से हड़प ली. एकाउंटेंट का यह खुलासा मामले में निर्णायक मोड़ साबित हुआ और जांच तेज हो गई.
निर्देशक विक्रम भट्ट की कल कोर्ट में हो सकती है पेशी
बॉलीवुड निर्देशक विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी के बाद बांद्रा कोर्ट से 9 दिसंबर तक ट्रांजिट रिमांड मिला मिला है. पुलिस आज रात तक उन्हें उदयपुर लाएगी. कल यानी 9 दिसंबर को को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किए जाने की संभावना है. पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी. इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक डॉ. अजय मुर्दिया ने दिवंगत पत्नी इंदिरा पर बायोपिक का लालच देकर 30 करोड़ हड़पने का आरोप है. मामले को लेकर भूपालपुरा थाने में एफआईआर दर्ज है.
9 दिसंबर तक मिला है ट्रांंजिट रिमांड
फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट की गिरफ्तारी के बाद उदयपुर पुलिस उन्हें मुंबई से उदयपुर ला रही है. पुलिस को 9 दिसंबर दोपहर 2 बजे तक का ट्रांजिट रिमांड मिला है, जिसके भीतर उन्हें उदयपुर जिला अदालत में पेश करना अनिवार्य है. मामला इंदिरा आईवीएफ संस्थापक डॉ. अजय मुर्दिया की दिवंगत पत्नी पर बनने वाली बायोपिक से जुड़े 30 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी का है. पुलिस के अनुसार, फिल्म के नाम पर बड़ी धनराशि ली गई, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ और पैसा भी वापस नहीं किया गया. मामला फिलहाल जांच में है.
कोर्ट में पेशी को लेकर सुरक्षा कर दी गई है कड़ी
47 करोड़ में चार फिल्में बनाई जा सकती हैं
अजय मुर्डिया ने आरोप लगाया है कि समझौते के कुछ दिन बाद विक्रम और श्वेताम्बरी भट्ट उदयपुर पहुंचे और उन्हें 7 करोड़ रुपये और निवेश करने को कहा. दावा किया गया कि कुल 47 करोड़ की लागत में चार फिल्में बनाई जा सकती हैं और उनसे 100 से 200 करोड़ रुपये तक का मुनाफा कमाया जा सकता है. भट्ट कपल द्वारा दिए गए विश्वास के चलते अजय मुर्डिया ने 21 जून 2024 को 7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त समझौता कर दिया.
विक्रम भट्ट पूरी जिम्मेदारी संभाल लेंगे
एफआईआर के अनुसार, अजय मुर्डिया और फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की मुलाकात के दौरान भट्ट ने साफ कहा कि उन्हें फिल्म निर्माण की जानकारी नहीं है, लेकिन विक्रम भट्ट पूरी जिम्मेदारी संभाल लेंगे. उन्होंने अजय से लगातार पैसा भेजने को कहा और बताया कि दिनेश मुंबई में उनके रुपए के खर्च की निगरानी करेगा, इसलिए उसी के निर्देश पर भुगतान करें ताकि पारदर्शिता रहे. भट्ट ने अजय को दूसरी फिल्म ‘महाराणा (रण)’ में निवेश का लालच भी दिया और भारी मुनाफे का वादा किया. वहीं, भट्ट ने बताया कि उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट भी फिल्म निर्माण देखती हैं और उनकी कंपनी VSB LLP को पार्टनर भी बनाया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.