Udaipur News Hindi : उदयपुर के बाजारों में इन दिनों फैब्रिक ज्वेलरी का अनोखा ट्रेंड छाया हुआ है. छोटे-छोटे कपड़ों के टुकड़ों से हाथों से तैयार यह ज्वेलरी हल्की, किफायती और आकर्षक है. गंगानगर की कलाकार कविता के साथ जुड़ी 500 से अधिक महिलाएं इसे बना रही हैं, जिससे उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता दोनों मिल रहे हैं.
हस्तशिल्प कलाकारों का कहना है कि फैब्रिक ज्वेलरी का क्रेज खासतौर पर इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ ज्यादा बढ़ा है. कॉलेज जाने वाली छात्राएं और कामकाजी महिलाएं इसे काफी पसंद कर रही हैं. इसकी खासियत यह है कि यह वजन में बेहद हल्की होती है, जिससे इसे लंबे समय तक पहनने में कोई परेशानी नहीं होती. साथ ही हर ड्रेस के मुताबिक अलग-अलग रंग और डिजाइन उपलब्ध होने से यह आसानी से मैच भी हो जाती है.
वेस्ट फैब्रिक से बन रही ज्वेलरी
गंगानगर से आई कलाकार कविता ने बताया कि उनके साथ करीब 500 से अधिक महिलाओं का एक समूह जुड़ा हुआ है, जो घर बैठे छोटे-छोटे कपड़ों के बेस्ट और बचे हुए फैब्रिक से यह ज्वेलरी तैयार करती हैं. इस काम से महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं. कविता ने बताया कि कपड़ों के छोटे टुकड़ों को विशेष तरीके से डिजाइन कर गले के सेट, इयररिंग्स, चूड़ियां, ब्रेसलेट और आकर्षक बैग्स तैयार किए जाते हैं. उन्होंने बताया कि हर डिजाइन पूरी तरह से हाथ से तैयार किया जाता है, इसलिए हर पीस यूनिक होता है.
500 महिलाएं, हाथों से यूनिक डिजाइन
कुछ ज्वेलरी में मिरर वर्क, धागा कढ़ाई और पारंपरिक पैटर्न भी शामिल किए जाते हैं, जिससे यह और ज्यादा खूबसूरत लगती है. खास बात यह है कि यह ज्वेलरी पर्यावरण के अनुकूल भी है, क्योंकि इसमें वेस्ट फैब्रिक का उपयोग किया जाता है.कीमत की बात करें तो फैब्रिक ज्वेलरी आम लोगों के बजट में आसानी से आ जाती है. जहां सोने-चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं यह ज्वेलरी कम कीमत में स्टाइलिश लुक देती है.
100 से 800 में फैशन का नया ट्रेंड
100 रुपये से लेकर 800 रुपये तक में अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग की महिलाएं इसे खरीद सकती हैं. उदयपुर के बाजारों में इन दिनों यह फैब्रिक ज्वेलरी फैशन का नया ट्रेंड बन चुकी है. रंग, डिजाइन और किफायती दाम के कारण यह तेजी से लोकप्रिय हो रही है. आने वाले समय में यह ज्वेलरी न सिर्फ स्थानीय बाजार बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत पहचान बना सकती है.
About the Author

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.