हरियाणा के करनाल जिले में एक छोटी सी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। घटना शनिवार रात की है। पड़ोसियों ने पेट्रोल पंप पर दो युवकों पर चाकूओं से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार देर रात करनाल के निगदू में पेट्रोल पंप पर हुई, जहां शुरुआत में हंसी-मजाक और बाद में मामूली गाली-गलौज होने लगी। बात बढ़ने पर विवाद उग्र हो गया और पड़ोसियों ने चाकू निकालकर दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले में युवकों को कई जगह चाकू के घाव आए, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में भर्ती किया है।
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी पड़ोसियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.