मोहाली के डेराबस्सी में बड़ा हादसा हुआ है। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर इंडस इंटरनेशनल अस्पताल के सामने दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं सड़क पार कर रही थी। कार की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। वहीं कार की चपेट में एक अन्य व्यक्ति भी आया है जो घायल हुआ है। मृतकों महिलाओं की पहचान 66 वर्षीय कुलदीप कौर, 58 वर्षीय गुरदेवी कौर पत्नी धर्मपाल सिंह निवासी साहा अंबाला के तौर पर हुई है। हादसे में धर्मपाल घायल हुआ है।
हादसे के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसका पीछा किया और दबोच लिया। आरोपी की पहचान राजन कुमार के तौर पर हुई है। वह यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला है। जिस समय हादसा हुआ आरोपी अपने परिवार के साथ डेराबस्सी की तरफ आ रहा था। पुलिस ने आरोपी के मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि धर्मपाल अपनी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ उक्त अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से मिलने आए थे। जब वे अस्पताल से निकलकर बस लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी अंबाला की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरदेवी कौर ने इंडस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक कार चालक राजन कुमार निवासी गाजियाबाद का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ डेराबस्सी की ओर आ रहा था। टक्कर मारने के बाद वह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लोगों ने पीछा कर डेराबस्सी फ्लाईओवर के पास उसको घेर लिया। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है। हादसा करने वाली गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.