यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए दो-दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू होगा, जिससे दिल्ली मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुव
रेलवे के अनुसार, ट्रेनें सीमित स्टॉपेज के साथ चलाई जाएंगी, ताकि लंबी दूरी की यात्रा तेज और सुगम हो सके। त्योहारों और अत्यधिक भीड़भाड़ के मौसम में शुरू की जा रही इन स्पेशल ट्रेनों से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
स्पेशल ट्रेनें इस रूट से गुजरेगी
1. गाड़ी संख्या 02395 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 09, 11 और 13 दिसम्बर को 20.30 बजे खुलकर 20.45 बजे दानापुर, 21.15 बजे आरा, 22.00 बजे बक्सर, 23.30 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 02396 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन 10, 12 और 14 दिसम्बर को आनंद विहार से शाम 7 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 10.10 बजे डीडीयू, 11.48 बजे बक्सर, 12.33 बजे आरा, 13.05 बजे दानापुर एवं 14.00 बजे पटना पहुंचेगी ।
2. गाड़ी संख्या 02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 10, 12 और 14 दिसम्बर को 20.30 बजे 20.30 बजे खुलकर 20.45 बजे दानापुर, 21.15 बजे आरा, 22.00 बजे बक्सर, 23.30 बजे डीडीयू समेत अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 02310 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन 11, 13 और 15 दिसम्बर को आनंद विहार से शाम 7 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 10.10 बजे डीडीयू, 11.48 बजे बक्सर, 12.33 बजे आरा, 13.05 बजे दानापुर एवं 14.00 बजे पटना पहुंचेगी।
3. गाड़ी संख्या 05563 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 10, 11, 13 और 14 दिसम्बर को 18.15 बजे खुलकर 19.35 बजे समस्तीपुर, 22.15 बजे मुजफ्फरपुर, 23.50 बजे हाजीपुर समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 21.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 05564 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 12, 13, 15 और 16 दिसम्बर को 00.05 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 18.55 बजे हाजीपुर, 19.50 बजे मुजफ्फरपुर, 21.00 बजे समस्तीपुर रुकते हुए 23.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
4. गाड़ी संख्या 05565 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 09 और 12 दिसम्बर को 18.15 बजे खुलकर 19.35 बजे समस्तीपुर, 22.15 बजे मुजफ्फरपुर, 23.50 बजे हाजीपुर समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 21.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 05566 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 11 और 14 दिसम्बर को 00.05 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 18.55 बजे हाजीपुर, 19.50 बजे मुजफ्फरपुर, 21.00 बजे समस्तीपुर रुकते हुए 23.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.