बहादराबाद। बहादराबाद ख्याति ढाबे के पास दो अज्ञात लोगों ने एटीएम से बाहर आए युवक से मारपीट कर दस हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संजीत उर्फ छोटू निवासी इब्राहिमपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ख्याति ढाबे के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से मंगलवार शाम सात बजे दस हजार रुपये निकालकर जैसे ही बाहर निकला, वहां पहले से घात लगाए दो लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और रुपये लेकर भागने लगे। उसने दोनों से संघर्ष किया लेकिन लोगों को देख दस हजार रुपये लेकर फरार हो गए और बाइक मौके पर छोड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि पीड़ित की ओर से शिकायत मिली मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.