अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई की व्यापार मंडल भवन में बैठक हुई। बताया गया कि संगठन की ओर से 20 और 21 फरवरी को व्यापार मंडल भवन के दीप चंद्र सभागार में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। शिविर में पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
बैठक में स्वास्थ्य शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भी चर्चा की गई ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें। पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद 15 मार्च को जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया। इस सम्मेलन में नगर सहित जिले की सभी 32 व्यापारिक इकाइयां प्रतिभाग करेंगी। व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को लेकर शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करने का भी निर्णय लिया गया। वहां जिलाध्यक्ष सुशील साह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुररानी, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला संयुक्त मंत्री दिनेश मठपाल, महिला नगर उपाध्यक्ष जया साह, नगर सचिव वकुल साह, सह सचिव अश्विन नेगी, सह सचिव आशीष भारती, ज्योति कपूर आदि मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.