सिटी रिपोर्टर |औरंगाबाद प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य लाला शम्भू नाथ की धर्मपत्नी व समाजसेविका अरुण लता सिन्हा की तीसरी पुण्यतिथि सोमवार को औरंगाबाद के क्लब रोड स्थित आवास में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों एवं परिजनों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अरुण लता सिन्हा के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण तथा शिक्षा और अनुशासन के प्रसार को समर्पित रहा। समाजसेवा और महिला हित के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा में खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर, श्रीराम अंबष्ट सहित कई सेवानिवृत्त शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, परिजन एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.