Trayodashi Tithi Remedy : साल 2026 में माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 15 जनवरी की रात 08:17 से शुरू होकर 16 जनवरी रात 10:21 तक रहेगी. उदया तिथि के हिसाब से 16 जनवरी को माघ मास का पहला प्रदोष व्रत किया जाएगा. इस दिन एक खास स्तोत्र का पाठ किया जाए तो साधक को अपार धन, विद्या और बल की प्राप्ति हो जाने की मान्यता है. हरिद्वार के धर्माचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि माघ मास भगवान शिव को समर्पित है. इसमें कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष का आगमन होता है. पहले प्रदोष व्रत पर किस स्तोत्र का पाठ करना चाहिए, आइये हरिद्वार के धर्माचार्य से जानते हैं.
मनवांछित फल
हरिद्वार के विद्वान धर्माचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि माघ मास भगवान शिव को समर्पित मास है. इस मास में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष का आगमन होता है, जिसमें त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत करने का विधान है. माघ मास में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव की विशेष आराधना करने पर मनवांछित फल की प्राप्ति हो जाती है. कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर यदि महाबली, राक्षस राजा और भगवान शिव के परम भक्त महाराजा रावण रचित ‘शिव तांडव’ स्तोत्र का पाठ तीन समय सुबह (ब्रह्म मुहूर्त), दोपहर और प्रदोष काल में किया जाए तो अपार धन, विद्या बुद्धि, बल आदि सभी की प्राप्ति होने की धार्मिक मान्यता है. शिव तांडव स्तोत्र बेहद ही शक्तिशाली स्त्रोत है, जिसमें भगवान शिव का वर्णन किया गया है.
बनेंगे रुके हुए काम
शिव तांडव स्तोत्र का वर्णन कई धार्मिक ग्रंथों में किया गया है. इस स्तोत्र का पाठ दिन में एक बार, दो बार या तीन बार कर सकते हैं. इससे सभी कार्यों में सफलता और रुके हुए कार्यों में प्रगति आती है. शिव तांडव स्तोत्र का वर्णन शिव महापुराण और उत्तर रामायण आदि ग्रंथों में विशेष तौर पर आता है. माघ मास कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि पर इस स्तोत्र का पाठ भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, बेल पत्र, तिल, जौ, शहद आदि सामग्री से अभिषेक करने के बाद किया जाए तो धन का आगमन बना रहता है. साल 2026 में माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 15 जनवरी बृहस्पतिवार की रात 08:17 से शुरू होकर 16 जनवरी शुक्रवार की रात 10:21 तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार 16 जनवरी को माघ मास का पहला प्रदोष व्रत किया जाएगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.