जलालाबाद/नजीबाबाद। जलालाबाद में काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे फोरलेन पुल का निर्माण का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मार्च के अंत तक फ्लाईओवर से आवागमन शुरू होने की संभावना है।
नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। भागूवाला में कोटावाली नदी पर पुल और मुस्सेपुर के निकट लकड़हान पर फोरलेन पुल निर्माण कार्य कार्य करीब 80 प्रतिशत हो चुका है। अन्य स्थानों पर रुके हुए कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जलालाबाद में रेलवे लाइन के ऊपर फोरलेन पुल का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। फरवरी के अंत तक फोरलेन निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पुल निर्माण के बाद ही नजीबाबाद के सरवनपुर, जलालाबाद, मंडावली होते भागूवाला तक पूर्ण रूप से काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग से वाहनों का आवागमन शुरू हो पाएगा। जिसके बाद राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी। उधर, मेरठ-पौड़ी हाईवे का कोटद्वार बाईपास मार्ग पर भी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है, लेकिन एनएचएआई ने सुरक्षा के दृष्टिगत फोरलेन को वाहनों के आवागमन के लिए नहीं खोला है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.