Residential Colonies In Khandwa: खंडवा शहर में कुछ ऐसी रिहायशी कॉलोनियां हैं, जो अपनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, शांत वातावरण और अनुशासित जीवनशैली के कारण खास पहचान बना चुकी हैं. यही वजह है कि यहां नेता, अधिकारी, जज, पुलिस अफसर और बड़े बिजनेसमैन तक अपने घर बनाना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं खंडवा की सबसे सेफ कॉलोनियों के बारे में विस्तार से…
खंडवा शहर में कुछ ऐसी रिहायशी कॉलोनियां हैं, जो अपनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, शांत वातावरण और अनुशासित जीवनशैली के कारण खास पहचान बना चुकी हैं. यही वजह है कि यहां नेता, अधिकारी, जज, पुलिस अफसर और बड़े बिजनेसमैन तक अपने घर बनाना पसंद करते हैं.

एनवीडीए कॉलोनी
यह कॉलोनी मंत्री, विधायक, कलेक्टर और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के निवास के लिए जानी जाती है। हर घर में निजी सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं. पूरा इलाका कैमरों से लैस है और आवाजाही सीमित रहती है, जिससे यह शहर की सबसे सुरक्षित कॉलोनियों में गिनी जाती है.

पुलिस लाइन कॉलोनी
यहां पुलिस जवानों, अधिकारियों और थानेदारों का निवास है. 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी रहती है. कॉलोनी के अंदर स्टेडियम, जिम और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं. लगातार पुलिस गतिविधि होने के कारण यह इलाका बेहद सुरक्षित माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रेलवे कॉलोनी
रेलवे कर्मचारियों की इस कॉलोनी में चारों ओर बाउंड्री वॉल बनी हुई है. यह मेन रोड से लगी होने के बावजूद पूरी तरह सुरक्षित है. सीमित प्रवेश और अनुशासित माहौल के कारण यह कॉलोनी शांत और सेफ मानी जाती है.

बालाजी धाम (इंदौर रोड)
शहर के प्रवेश द्वार पर स्थित यह गेटेड कॉलोनी 24 घंटे गार्ड से सुरक्षित रहती है. ऑटोमैटिक गेट, सीसीटीवी कैमरे, गार्डन और स्विमिंग पूल जैसी लग्जरी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं. बाहरी व्यक्ति की एंट्री पूछताछ के बाद ही होती है.

केसर सिटी
मूंदी मेन रोड पर स्थित यह कॉलोनी शहर से बाहर होने के बावजूद पाश इलाकों में गिनी जाती है. चारों ओर बाउंड्री वॉल और 24 घंटे गार्ड की व्यवस्था है. यहां शांत वातावरण में लोग सुरक्षित जीवन जी रहे हैं.

अंजनी बालाजी नगर और आरएस टाउनशिप
शहर के बीचों-बीच स्थित इन कॉलोनियों में भी गेटेड एंट्री और सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं. बाजार के पास होने के बावजूद यह कॉलोनियां सुरक्षित मानी जाती हैं, इसी कारण यहां प्लॉट के रेट काफी अधिक हैं.

केशव नगर और स्मार्ट सिटी क्षेत्र
इंदौर रोड के नजदीक स्थित इन कॉलोनियों में चारों ओर बाउंड्री वॉल बनी हुई है. यहां हर वर्ग के लोग रहते हैं. प्लॉट साइज छोटे होने और आसपास कई कॉलोनियां होने के कारण यहां रेट अपेक्षाकृत कम हैं, लेकिन सुरक्षा और शांति बनी रहती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.