नाव अचानक बंद हो गई और झील के बीच बहाव में फंस गई. नाव आगे-पीछे हिलने लगी, जिससे सैलानी घबरा गए. झील के किनारे मौजूद अन्य सैलानियों ने जब यह स्थिति देखी तो वहां अफरा-तफरी मच गई. लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे और तुरंत नाव संचालकों को इसकी सूचना दी गई.
झील के बीच अचानक बंद हुई नाव
जानकारी के अनुसार, नाव अचानक बंद हो गई और झील के बीच बहाव में फंस गई. नाव आगे-पीछे हिलने लगी, जिससे सैलानी घबरा गए. झील के किनारे मौजूद अन्य सैलानियों ने जब यह स्थिति देखी तो वहां अफरा-तफरी मच गई. लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे और तुरंत नाव संचालकों को इसकी सूचना दी गई.
राहत और बचाव कार्य में देरी
हालांकि, राहत और बचाव कार्य में देरी हुई. बताया जा रहा है कि काफी देर तक कोई मदद नहीं पहुंच सकी, जिससे नाव में फंसे सैलानियों की चिंता और बढ़ गई. लगभग कुछ घंटों के बाद दूसरी नाव को बचाव कार्य के लिए भेजा गया. तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
सभी सैलानी सुरक्षित
कड़ी मेहनत के बाद सभी 8 सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सभी सैलानी सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. रेस्क्यू के बाद सैलानियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली.
सुरक्षा व्यवस्था पर वड़ा सवाल
इस घटना के बाद डिमना लेक में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों और सैलानियों का कहना है कि नावों की नियमित जांच और सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने की जरूरत है. बता दें कि, डिमना लेक जमशेदपुर का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं. ऐसे में इस तरह की घटना प्रशासन के लिए चेतावनी है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो और सैलानियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.