उन्होंने बताया कि पुरानी टोंक के हीराचौक में हुई पत्थरबाजी की घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और लगातार गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।
ये भी पढ़ें: Kota News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जा रहा युवक आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, भवानीमंडी में उतारकर पुलिस को सौंपा
सीओ सिटी ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि पत्थरबाजी की घटना में कुछ नाबालिग भी शामिल थे। फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और वीडियो फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.