Sukhbir singh jaunapuria Controversy live updates: टोंक जिले के निवाई तहसील स्थित ग्राम करेड़ा बुजुर्ग में भाजपा के पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया पर एक गरीब महिला से धर्म के आधार पर भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगा है. कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पहले महिला से धर्म पूछा गया, फिर कंबल दिया गया और मुस्लिम होने की जानकारी मिलते ही कंबल वापस ले लिया गया. विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकाने का भी आरोप है. घटना से गांव में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने इसे अमानवीय और निंदनीय बताते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
भाजपा के पूर्व सांसद पर कंबल वितरण के दौरान धर्म पूछकर भेदभाव करने का आरोप लगा है
ग्रामीणों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान जब एक गरीब महिला आगे आई तो उसे कंबल दिया गया. इसके बाद पूर्व सांसद ने महिला से उसका धर्म पूछा. जैसे ही महिला ने खुद को मुस्लिम बताया, तो कथित तौर पर उससे कंबल वापस ले लिया गया. इस व्यवहार से महिला बेहद आहत हुई और मौके पर मौजूद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई. ग्रामीणों ने इस कृत्य को खुलेआम भेदभावपूर्ण और अमानवीय बताया.
विरोध करने पर पूर्व सांसद ने ग्रामीणों को धमकाया
ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने पूर्व सांसद की इस कार्यशैली का विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया. आरोप है कि पूर्व सांसद ने नाराज ग्रामीणों से कहा कि ज्यादा बोलोगे तो अंजाम बुरा होगा. इस पर गांव में माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया. ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि, जो कभी सांसद जैसे संवैधानिक पद पर रह चुका हो, उससे इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती.
भाजपा के पूर्व सांसद ने कम्बल वितरण करके एक गरीब महिला से धर्म पूछा फिर कंबल वापस लिया…
आज टोंक जिले के निवाई तहसील के ग्राम करेड़ा बुजुर्ग में पूर्व टोंक सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया पहुंचे थे जहां उन्होंने कंबल वितरण के दौरान मुस्लिम महिला को बेइज्जत किया, पहले कंबल वितरण करके… pic.twitter.com/85or8P7Gbo
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.