हादसे में क्षतिग्रस्त हुई सरपंच की गाड़ी।
टोहाना के हिसार रोड पर एक सड़क हादसे में गांव हैदरवाला के सरपंच बंसीलाल की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में सरपंच बंसीलाल बाल-बाल बच गए। यह घटना टाउन पार्क के सामने बाईपास मोड़ पर हुई।
सरपंच बंसीलाल की गाड़ी को पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण सरपंच की गाड़ी सामने से आ रही एक कार से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना शहर पुलिस को दे दी है, पुलिस की टीम घटना की जांच में जुट गई है। गाड़ी का टायर फटने के बाद रास्ता बंद होने के बाद यातायात भी प्रभावित हुआ। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सरपंच बंसीलाल ने बताया कि वे ग्राम पंचायत के फ्लेक्स लेने के लिए शहर आए थे। उन्होंने पुष्टि की कि हादसा पीछे से लगी टक्कर के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से हुआ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.