बांका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाराहाट में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राजकुमार ने औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर हुए इस निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाएं और कई चिकित्सकों की अनुपस्थिति सामने आई, जिससे हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.एस. दास अनुपस्थित पाए गए। मौके पर मौजूद डॉ. नीलाम्बर कुमार ने बताया कि डॉ. दास अवकाश पर हैं। हालांकि, अवकाश स्वीकृति आदेश प्रस्तुत नहीं किया जा सका, केवल सिविल सर्जन कार्यालय को अग्रसारित अवकाश आवेदन दिखाया गया।
एसडीएम राजकुमार ने औचक निरीक्षण किया।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार तैनात डॉ. राजेश कुमार भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित थे। वे लगभग 11:30 बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन अपनी अनुपस्थिति का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सके।
उपस्थिति पंजी में डॉ. प्रिया रानी और डॉ. अंजनी कुमार की उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन वे दोनों भी अस्पताल परिसर में मौजूद नहीं मिले। एसडीएम ने इन सभी अनुपस्थित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों के बेड पर साफ-सुथरी बेडशीट लगाने का भी आदेश दिया।

एसडीएम ने देखा ड्यूटी रजिस्टर।
यह औचक निरीक्षण ठंड के मौसम में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानने के उद्देश्य से किया गया था। बताया गया कि ठंड के कारण कई डॉक्टर समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
आकस्मिक सेवा में प्रतिनियुक्त नर्स पूजा कुमारी भी अनुपस्थित मिलीं। उनका अवकाश आवेदन तो लगा था, लेकिन स्वीकृति आदेश उपलब्ध नहीं था। साफ-सफाई के निरीक्षण के दौरान दीवारों और फर्श पर गुटखा-पुड़िया खाकर थूकने के निशान पाए गए। इस पर एसडीएम ने स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.