New Home Vastu Tips: क्या आप नया घर बनाने की योजना बना रहे हैं? वास्तुशास्त्र के अनुसार, रसोई घर की दिशा आपके परिवार के स्वास्थ्य और समृद्धि को सीधे प्रभावित करती है. जानिए क्यों दक्षिण दिशा में रसोई बनाना वर्जित माना गया है और खुशहाली के लिए कौन सी दिशा सबसे उत्तम है.
अगर आप नया घर बना रहे हैं तो आपको कुछ चीजों का बिल्कुल ध्यान रखना चाहिए. जैसे कि नया घर में दरवाजा किस तरफ होगा. रसोई का दरवाजा किस तरफ होगा, बेडरूम, भगवान घर और कहां से सीधी आना चाहिए आदि बातों का ध्यान रखना चाहिए. सनातन धर्म में वास्तुशास्त्र विशेष मानी जाती है. घर में जहां इंसान सुकून और शांति चाहता है तो दिशाहीन या अनहोनी की वहां गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. ऐसे में जिस हिसाब से आप घर बनेंगे. आपके अंदर उर्जा, शक्ति और पॉजिटिविटी भी वैसे ही आएगी. लोकल 18 को आचार्य अर्जुन झा बताते हैं वास्तु शास्त्र के हिसाब से किस तरफ कौन सा रूम होना चाहिए.
दिशा से होगा
नया मकान बनाने में वास्तुकला कला महत्वपूर्ण है, दिशाहीन कला फलदाई नहीं होता है, खासकर रसोई घर का सही जगह होना जरूरी है. पूर्व और दक्षिण के मध्य भाग को आग्नेय कोण कहते है. जहां रसोई घर होनी चाहिए. पूर्व पर पश्चिम के मध्य ईशान कोण जहां देवालय ( घर का मंदिर) होनी चाहिए. पश्चिम और दक्षिण के मध्य वाशरूम, शौचालय होना अच्छा माना जाता है. पश्चिम और उत्तर के मध्य बेडरूम, चपाकल आदि बनाया जा सकता है. साथ ही बैठने उठने के लिए या खानें के लिए घर बना रहे तो पूरब दिशा की ओर बेहद शुभ होता है.
वैसे सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग मकान बनाने से पहले वस्तुशास्त्र को ध्यान में रखते हुए डिजाइन तैयार कराते है. हालांकि इसको मानना या ना पालन करना व्यक्ति की अपनी इच्छा पर निर्भर करता है. हिंदू धर्म शास्त्र जो कहता है और जो लोकल 18 को आचार्य जी ने बताया है इस आधार पर यह खबर है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.