घर में पेड़-पौधे लगाने से न केवल वातावरण शुद्ध होता है बल्कि घर में पॉजिटिव एनर्जी भी आती है. वास्तु के अनुसार कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं जो घर में धन और समृद्धि को आकर्षित करते हैं. अक्सर लोगों को लगता है केवल मनी प्लांट ही पैसों को अट्रैक्ट करता है जबकि मनी प्लांट के अलावा कई ऐसे पौधे हैं जो घर में सुख, शांति लाते हैं और आर्थिक स्थिति को सुधारते हैं.
लक्ष्मी कमल का पौधा यानी लक्ष्मी कमल मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है. यह घर में सुख समृद्धि और धन की स्थिरता को बढ़ाता है. आप पानी वाले गमले या कांच के बड़े कंटेनर में भी इस लक्ष्मी कमल के पौधे को आसानी से लगा सकते हैं. यह पौधा घर में छांव में भी आसानी से पनपता रहता है. इस पौधे को रखते ही माहौल बदलने लगता है.

तुलसी का पौधा न केवल अपने आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है बल्कि यह घर की नेगेटिव एनर्जी को भी दूर करता है. तुलसी के सामने सुबह-शाम घी का दीपक जलाने से धन और स्वास्थ्य दोनों में लाभ मिलता है. इसे घर में उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना शुभ माना जाता है.

वास्तु के अनुसार बांस का पौधा गुड लक और धन को साथ लेकर आता है. लोग वर्कप्लेस, ऑफिस टेबल या घर में लिविंग रूम में बांस का पौधा रखते हैं. पानी में साफ कंकड़ डालकर इस पौधों को आसानी से उगा भी सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जेड प्लांट को भी मनी अट्रैक्टिव प्लांट कहते हैं. इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है. इसकी पत्तियां मोटी और छोटी होती हैं. आप अपने घर में इसे अपने मेन एंट्रेंस गेट, शॉप, ऑफिस या लिविंग रूम में आसानी से रख सकते हैं. इससे जीवन में तरक्की और खुशहाली आती है.

स्पाइडर प्लांट घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है. इसके साथ ही यह आर्थिक नुकसान से भी बचाता है. आप घर के अंदर या बाहर कहीं भी स्पाइडर प्लांट को आसानी से लगा सकते हैं. यह पौधा देखने में भी खूबसूरत और बड़ा मनमोहक लगता है. स्पाइडर प्लांट को हवा को शुद्ध करने वाला भी पौधा माना जाता है. इसलिए इसे वास्तु में बहुत महत्व दिया गया है.

अगर बड़ा पौधा घर में लगाने की जगह है तो आप वास्तु के अनुसार शमी का पौधा भी घर में लगा सकते हैं. यह भी वास्तु दोष के अशुभ प्रभाव में कमी लाने के लिए जाना जाता है. इस पौधे का संबंध शनि देव से माना जाता है. इस पौधे को मुख्य द्वारा के बाईं तरफ लगाना चाहिए. इसके आगे शाम के समय दीपक भी जलाना चाहिए. इस पौधे को लगाने से घर में धन-समृद्धि का वास बना रहता है. सफेद लिली को भी घर में धन और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला पौधा माना जाता है. फेंगशुई में भी इसका काफी महत्व है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.