Tips And Tricks: चावल में कीड़े लगना हर घर में आम समस्या है. इसे रोकने के लिए घरेलू और आसान उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है. साबुत या पके चावल में नींबू के टुकड़े, लाल मिर्च, या तेल के हल्के छींटे डालना कीड़ों को दूर रखता है. सही स्टोरेज और नियमित सफाई से चावल हमेशा ताजा और सुरक्षित रहता है.
चावल हर घर की रसोई का अहम हिस्सा है . इसे ज्यादातर लोग बड़ी मात्रा में खरीदकर स्टोर करते हैं . लेकिन कुछ समय बाद इसमें कीड़े और घुन लग जाना आम समस्या है . बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले उत्पाद इस परेशानी से छुटकारा तो दिलाते हैं लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं . ऐसे में घरेलू उपाय ही सबसे सुरक्षित और कारगर साबित होते हैं.

ग्रहणी शारदा देवी ने बताया कि चावल को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए रसायन के बजाय घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे न सिर्फ चावल खराब होने से बचता है, बल्कि यह पूरी तरह से सुरक्षित भी रहता है. इसको करने से आप लंबे समय तक चावल को सुरक्षित रख सकते है.

नुस्खा तैयार करने के लिए टिश्यू या कपड़े के बीच में हल्दी और नमक डालें. इसके ऊपर लौंग और काली मिर्च रखकर कपड़े को चारों ओर से उठाकर पोटली बना लें. अब इस पोटली को धागे या रबर बैंड से अच्छी तरह बांधना जरूरी है ताकि इसमें रखी सामग्री बाहर न गिरे और यह लंबे समय तक असरदार रहे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस घरेलू देसी नुस्खे को बनाने के लिए आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच नमक, 10 से 12 लौंग और उतनी ही काली मिर्च की जरूरत होती है. साथ ही एक टिश्यू पेपर या कपड़ा और बांधने के लिए धागा चाहिए. सभी सामग्री आमतौर पर हर घर की रसोई में आसानी से उपलब्ध हो जाती है.

चावल स्टोर करने से पहले कंटेनर को पूरी तरह सूखा और नमी रहित रखना जरूरी है . बनी हुई पोटली को चावल के बीच या नीचे दबाकर रखें. अगर चावल ज्यादा मात्रा में है तो दो से तीन पोटलियां भी रखी जा सकती हैं. इसके बाद कंटेनर को अच्छी तरह बंद कर दें .

गृहणी शारदा देवी का कहना है कि यह नुस्खा बिल्कुल सुरक्षित है क्योंकि इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता. मसालों की तीखी खुशबू कीड़े और घुन को दूर रखती है और चावल महीनों तक ताजा बना रहता है.

लौंग और काली मिर्च की तेज गंध कीड़ों को पास नहीं आने देती. वहीं हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटी फंगल गुणों से चावल को खराब होने से बचाता है. नमक नमी सोख लेता है और इन सबके मिश्रण से चावल लंबे समय तक सुरक्षित रहता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.