Tips And Tricks: मकर संक्रांति नजदीक आते ही बाजारों में करतनी, मालभोग और सोनम चूड़ा की सुगंध छा जाती है. अगर आपको इन तीनों के बीच भ्रम होता है तो चिंता न करें, यहां जानें इनकी आसान पहचान, दाने का आकार, स्वाद, कीमत और खासियत. सही चूड़ा चुनकर त्योहार को स्वादिष्ट बनाएं
जब इसको लेकर आभा रतनपुर के कतरनी धान के किसान मनीष सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां का कतरनी धान बिल्कुल ही अलग होता है. इससे जो चूड़ा तैयार होता है. उसमें एक अजीब सी खुशबू होती है. जो खाने वालों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यहां कतरनी अलग होने की खास वजह है. जो पहाड़ों से वर्षा के दिनों में पानी उतरता है उसमें जो मिट्टी आती है वो अलग ही खुशबू लेकर आती है. जिसके कारण यहां का कतरनी अलग है. ये उपज कहीं भी हो सकता है लेकिन ये खुशबू नहीं मिल सकती है. यहां के कतरनी चावल को जीआई भी मिल चुका है. किसान मनीष सिंह ने अपनी कम्पनी बनाकर विदेश भी चूड़ा को सप्लाई कर रहे हैं. पिछले वर्ष दुबई के लोग भी इस चूड़ा का आनन्द लिए थे. इस बार भी जाने की संभावना है. यहां से पिछले 5 वर्षों से चूड़ा देश के कई गणमान्य को जाता है. मकर संक्रांति नजदीक आते ही कतरनी की खुशबू से पूरा बाजार महक उठता है. जब इसमें हल्की पानी फुहार डाली जाती है तो इसका सुंगध कई गुना बढ़ जाता है.
कैसे करें इसकी पहचान
दरअसल, आपको बता दें कि कतरनी चूड़ा की पहचान आसान नहीं है. क्योंकि मालभोग, कतरनी व सोनम चूड़ा एक जैसा देखने में लगता है. अगर कतरनी में सोनम को मिक्स कर दिया गया तो आप नहीं पकड़ पाएंगे. लेकिन इसको पहचानने का काफी आसान तरीका है. आप इसको सबसे पहले सुगंध से पकड़ लेते हैं. अगर आपको समझ नहीं आ रहा है तब आप इसको मुंह मे लें अगर यह कतरनी होगी मुंह मे देते ही घुलने लगेगी. पूरा मुंह मीठा हो जाएगा. ऐसे में कई बार आप कतरनी को देखकर भी पहचान लेंगे. क्योंकि कतरनी पूरी तरीके से चिकना चूड़ा नहीं होता है जबकि सोनम थोड़ा सा चिकना होता है. इसके महक में भी अंतर होता है.
भागलपुर के जगदीशपुर को धान का कटोरा कहा जाता है. अब सुल्तानगंज के आभा रतनपुर में भी बड़े पैमाने पर जैविक खेती हो रही है. जैविक तरीके से तैयार कतरनी और भी खुशबू देता है. आपको बता दें कि पूरे भागलपुर की बात करें तो करीब 1200 हेक्टेयर से अधिक में कतरनी धान की खेती होती है. इसका स्वाद देश से लेकर विदेश तक के लोग चखते हैं. अब इसको और बढ़ाने की तैयारी चल रही है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.