यदि आप किचन गार्डनिंग के शौकिन हैं तो गमले में टमाटर उगा सकते हैं. इसके लिए कृषि विशेषज्ञ डॉ अखिलेश शाह ने पूरी विधि बताई है. इससे ना सिर्फ घर बैठे ताजे टमाटर खा सकेंगे, बल्कि बाजार से खरीदारी की झंझट से भी मुक्ति मिलेगी.
बाजार में बढ़ती बीजों की कीमतों के बीच अब घर में रखे टमाटर से ही नए पौधे उगाना आसान हो गया है. किचन गार्डन के शौकीनों के लिए यह तरीका न सिर्फ सस्ता है, बल्कि इससे उगने वाले पौधे अधिक प्राकृतिक और स्वादिष्ट फल देते हैं. टमाटर के मामले में यह बेहद कारगर भी है. आप गमले में भी इसे ट्राई कर सकते हैं.

पलामू जिले के कृषि विशेषज्ञ डॉ अखिलेश शाह ने लोकल18 को बताया कि बीज निकालने के लिए हमेशा पूरी तरह पका, ताजा और स्वस्थ टमाटर चुनना चाहिए. रोगग्रस्त या अधपके टमाटर से निकले बीज कमजोर होते हैं, जिससे पौधों की बढ़वार और पैदावार प्रभावित हो सकती है.

उन्होंने कहा कि बाजार से टमाटर खरीद कर लाए और फिर टमाटर को बीच से काटें और उसके अंदर मौजूद बीज व जेल को चम्मच से निकाल लें. यह जेल बीज को सुरक्षित रखता है, लेकिन बोने से पहले इसे हटाना जरूरी होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने कहा कि निकाले गए बीजों को एक कटोरी में रखकर 2–3 दिन तक ढककर फर्मेंट होने दें. इस प्रक्रिया से बीज के ऊपर की परत हट जाती है और अंकुरण की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है. जिससे अंकुरण भी बढ़ता है.

आगे कहा कि फर्मेंटेशन के बाद बीजों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. फिर इन्हें कपड़े या कागज पर छाया में फैलाकर पूरी तरह सुखाएं. ध्यान रखें कि बीजों को तेज धूप में न सुखाएं.

उन्होंने कहा कि पूरी तरह सूखने के बाद बीजों को एयरटाइट डिब्बे में ठंडी व सूखी जगह पर रखा जा सकता है. चाहें तो इन्हें तुरंत गमले या क्यारी में हल्की मिट्टी में बोया जा सकता है. या गमले में भी इसे लगा सकते है.

आगे कहा कि अंकुरित पौधों को रोजाना 6–8 घंटे धूप, संतुलित पानी और उचित दूरी देना जरूरी है. ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं, इसलिए मिट्टी को नम रखें, गीली नहीं.

उन्होंने कहा कि घर पर उगाए गए टमाटर न सिर्फ केमिकल-फ्री होते हैं, बल्कि स्वाद में भी बेहतर होते हैं. सही देखभाल से एक ही पौधे से भरपूर पैदावार मिल सकती है, जिससे किचन गार्डन आत्मनिर्भर बनता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.