Dalchini Growing Tips: रांची के राजभवन में 30 साल पुराना दालचीनी का पेड़ है, जिसकी छाल महामहिम चाय में डालकर पीते हैं. क्या आप जानते हैं कि इसकी खेती गमले में भी संभव है. कुछ बातों का ध्यान रखकर उसे उगाएं और मसाला कंपनियां आपके घर से माल ले जाती हैं.
गमले में भी कर सकते हैं खेती
उन्होंने बताया कि लोग दालचीनी के पेड़ की खेती भी कर सकते हैं, क्योंकि इसकी डिमांड पूरे भारत और विदेशों तक है. इसका जो खुशबू और स्वाद होता है, वह किसी और चीज में देखने को नहीं मिलता. आप सब्जी या चाय बनाएं और थोड़ा सा डाल दें तो इसका स्वाद ही बदल जाता है. ऐसे में खासतौर पर मसाला कंपनियों में इसकी काफी मांग रहती है. आप गमले में ही इसकी खेती कर सकते हैं.
घर से उठाकर ले जाएंगी कंपनियां
उन्होंने आगे बताया कि जब आप इसकी खेती करेंगे तो कंपनियां इसे घर से उठाकर ले जाएंगी, क्योंकि दालचीनी की मांग काफी ज्यादा रहती है. अगर हाई क्वालिटी की दालचीनी हो तो फिर क्या ही कहना. आप सीधे कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं, जैसे कैच या एमडीएच. ये कंपनियां सीधे संपर्क करके माल ले जाती हैं. इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जब दालचीनी के पौधे लाते हैं तो उसमें खास खाद की जरूरत होती है.
गमले का साइज थोड़ा बड़ा रखें
अगर आप गमले में उगाना चाहते हैं तो एक बात का खास ध्यान रखना पड़ेगा. गमले का साइज थोड़ा बड़ा होना चाहिए और खाद के रूप में सूखी गोबर खाद का इस्तेमाल करें तो काफी अच्छा रहेगा. इसमें थोड़ा सा यूरिया और थोड़ा सा डीएपी भी डाल सकते हैं, क्योंकि इसे ज्यादा पोषण की जरूरत पड़ती है, जो कई बार सिर्फ जैविक खाद से पूरी नहीं हो पाती. साथ ही थोड़ा सा चूना भी डाल सकते हैं.
इस अवस्था में रोपें जमीन पर
इसके बाद जब पौधा थोड़ा बड़ा होने लगे, यानी करीब 15 इंच का हो जाए, तो उसे तुरंत गमले से निकालकर जमीन में रोप दें. इसकी जड़ें काफी फैलती हैं, ऐसे में गमले में समस्या हो सकती है और पौधा मर भी सकता है. पानी तीन दिन में एक बार ही दें. अगर नमी नहीं लग रही हो या मिट्टी सूखी हो, तभी पानी डालें. कई लोग सुबह-शाम पानी डालते रहते हैं, इस पौधे में ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है.
बस इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप बस इन बातों का ध्यान रख लें, तो आपका दालचीनी का पौधा समय के साथ और बड़ा होता जाएगा. 15 से 20 साल में यह एक विशाल पेड़ का रूप ले लेता है. इसके बाद आप इसकी टहनियों और छाल से अच्छी कमाई कर सकते हैं. खास बात यह है कि 40 दिन के अंदर छाल फिर से वापस आ जाती है. यानी एक ही पेड़ से सालों-साल कमाई की जा सकती है. इसी वजह से इस पेड़ को कम खर्च में ज्यादा कमाई वाला खजाना कहा जाता है, जो मालामाल कर सकता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.