Face Pack For Glowing Skin Tips: चेहरा निखारने के लिए हम क्या से क्या नहीं करते, कभी बाजार से महंगी क्रीम लेकर आते हैं तो कभी जेब खाली कर देने वाले स्किन ट्रीटमेंट्स कराते हैं. कई बार तो लोग घर पर ही बिना जाने और समझे तरह-तरह की चीजें लगाना शुरू कर देते हैं. मगर, इन चीजों से चेहरा निखर ही जाए इसकी कोई गारंटी नहीं होती. इसलिए हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर कैसे फैस पैक तैयार कर सकते हैं.
सर्दियों में अकसर त्वचा रूखी और ड्राई नजर आने लगती है. ठंडी और शुष्क हवा से स्किन पर निखार कम हो जाता है और चेहरे की त्वचा रूखी लगने लगती है. ऐसे में फेस मास्क या फेस पैक स्किन को हाइड्रेशन देते हैं और ड्राइनेस को दूर करते हैं. यदि आप भी ड्राई स्किन से परेशान हैं, तो हफ्ते में 1-2 बार फेस मास्क लगाना फायदेमंद रहता है. ये मास्क त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ राहत भी देते हैं.

चावल का आटा, दूध और शहद फेस पैक सामग्री: 3 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच शहद, दूध पेस्ट बनाने के लिए लेना है. उसके बाद सभी तरह की सामग्री मिलाकर पेस्ट बना लेना है. चेहरे पर 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगा रहने दें और फिर हल्के हाथों से मलते हुए धो लें. फायदा इस फेस पैक से स्किन को आराम मिलता है और मॉइस्चराइज होता है. इसके बाद आपका चेहरा निकल जाएगा और रूखी त्वचा बिल्कुल ठीक हो जाएगी.

बेसन और दूध फेस पैक सामग्री: 3 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दूध जरूरत के अनुसार पानी ले लेना हैं. उसके बाद बेसन ओर दूध को मिलाकर पेस्ट बना कर 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं. फिर धो लें और आप देखेंगे कि आपके चेहरे पर जो जगह-जगह पर मिट्टी के निशान थे वह बिल्कुल साफ हो जाएंगे. फायदा: ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज करता है और डेड स्किन को हटाता है. इसके बाद पहले की तरह त्वचा निकलती है और जिसके बाद पहले की तरह त्वचा ग्लो करेगी. वहीं चमकती हुई त्वचा को लोग देखकर हैरान हो जाएंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

शहद और गुलाबजल फेस मास्क सामग्रीः 2 चम्मच शहद, 3 चम्मच गुलाबजल ले लेना हैं. उसके बाद शहद और गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इस फेसपैक को आप 10 मिनट बाद धो लें, जिसके बाद स्किन बिल्कुल मुलायम हो जाएगी.फायदाः त्वचा को प्राकृतिक हाइड्रेशन मिलता है और स्किन नरम बनती है.इससे कठोर और जगह जगह पर होने वाले छिद्र बिल्कुल ठीक हो जाते हैं और चमकती हुई त्वचा निखर जाती है.

दही और ओट्स फेस पैक सामग्रीः 2 चम्मच ओट्स, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल, 1 चम्मच दही आपको ले लेना है. फिर सभी सामग्री मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाएं. जब वह बिल्कुल सूख जाएगा तो आपको उसे धोकर हटा लेना है. इसके बाद आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी. फायदा ये होगा कि दही और ओट्स फेस पैक लगाने के बाद त्वचा में ग्लो आता है, डैड स्कित हटती है और स्किन हाइड्रेट रहती है. आयुर्वेद में इसको काफी ज्यादा फायदेमंद बताया गया है.

किसे फेस मास्क इस्तेमाल नहीं करना चाहिए? संवेदनशील या एलर्जी त्वचा वाले लोग फेस पैक का इस्तेमाल न करें. इसके साथ ही मुंहासे या ब्रेकआउट की समस्या वाले लोग भी इसके इस्तेमाल से बचें. वही सूरज की एलर्जी या रुखापन से जूझ रहे लोग और त्वचा पर खुले घाव या चोट वाले लोगों को मास्क लगाने से इंफेक्शन या जलन हो सकती है.

फेस पैक लगाने के बाद क्या करें? फेस पैक लगाने के बाद आंखें बंद करके थोड़ी देर रिलेक्स होकर बैठें. ऐसा करने से चेहरे की त्वचा को आराम पहुंचता है. फेस पैक लगाने के बाद बातचीत करने से बचें क्योंकि इस तरह चेहरा सिकुड़ता है. यह सिकुड़न आपके चेहरे की त्वचा को ढीला कर देती है. फेस पैक का उपयोग करने वाली महिलाओं को खासतौर पर ध्यान देना चाहिए.

फेस पैक लगाने का सही समय क्या है? फेस पैक हमेशा नहाने के बाद लगाएं. अधिकतर लोग नहाने से पहले ही फेस पैक लगाते हैं लेकिन ऐसा करने से बचें. नहाने से पहले फेस पैक लगाने से चेहरे की नमी कम होने लगती है. जबकि नहाने के बाद त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं और फेस पैक चेहरे के अंदर तक पहुंचकर इसकी रौनक बढ़ाने का काम करता है. इसके साथ ही फेस पैक को सीधे ब्रश से लगाने की बजाय इसे मसाज करते हुए लगाएं. ऐसा करने से फेस पैक चेहरे की अंदरूनी सतह तक पहुंचकर काम करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.